Today History: आज ही के दिन भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
Today History: आज ही के दिन भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे, जानें आज का इतिहास

Today History In Hindi( Photo Credit : सांकेतिक चित्र)

15 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा शुरू होने में बचे हैं बस 3 दिन, ऐसे करें तैयारी

15 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 15 February

1764- अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई.

1806- फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किए.

1903- दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया.

1906- ब्रिटेन की लेबर पार्टी की स्थापना हुईं.

1944- बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की.

1961- बेल्जियम में हुए 'बोइंग 707' विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गई.

1967- भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए.

1976- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई.

1991- ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की.

1999- परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा.

2000- मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया.

2002- अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला.

ये भी पढ़ें: सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से, एग्जाम सेंटर पहुंचने में हो परेशानी तो करें इस APP का इस्तेमाल

2003- 'एरियन 4' राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया.

2005- ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गई.

2005- गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया.

2006- पाकिस्तान की कैबिनेट की तरफ से दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ्टा) को स्वीकार किया गया.

2008- हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न.

2010- जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया.

2010- पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए.

2012- दिन ही मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई. आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई.

15 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 February

  • 15 फरवरी साल 1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया.
  • भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ.
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ.
  • भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ.
  • संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ.
  • लेखक अरुण कमल का जन्म 15 फरवरी, 1954 में हुआ.
  • भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर ने 15 फरवरी, 1964 में जन्म हुआ.
  • भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ.

और पढ़ें: CBSE Exam 2020: सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू, जान लें ये खास नियम

15 फरवरी को हुए निधन – Died on 15 February

  • 1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन.
  • 1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन.
  • 15 फरवरी 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन.
today history 15 February History Daily History India History History world history
      
Advertisment