Today History : आज के ही दिन शायर कैफ़ी आज़मी का हुआ था जन्म, पढ़ें 14 जनवरी का इतिहास

आज जानेंगे 14 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

आज जानेंगे 14 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Shailendra Kumar
एडिट
New Update
history

आज का इतिहास( Photo Credit : न्यूज नेशन )

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

यह भी पढ़ें : Today History: महात्मा गांधी ने आज ही के दिन शुरू किया था आमरण अनशन, पढ़ें 13 जनवरी का इतिहास

प्रमुख घटनाएं
1758: इंग्लैंड के राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार दिया.
1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पुडुचेरी अंग्रेज़ों को सौंप दिया.
1784: अमेरीकी स्वतंत्रता संग्राम में विजय के बाद सरकार ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की.
1809: नेपोलियन बोनापार्ट के विरुद्ध इंग्लैंड और स्पेन ने गठबंधन किया.
1867: पेरू ने स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की.
1907: जमैका में आए भूकंप से किंगस्टन शहर बरबाद हो गया और एक हजार से अधिक लोग मारे गए.
1918: फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया.
1950: ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार बनायी.
1982: भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की.
1985: हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए.
1986: ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों के बाद पहले असैनिक राष्ट्रपति बने.
1989: इलाहाबाद में बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाला कुम्भ मेला शुरु हुआ.
1992: इज़रायल ने जॉर्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की.
पोलैंड के जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूबने से 54 लोग मारे गये.
1994: यूक्रेन, रूस तथा अमेरिका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने का समझौता हुआ.
1998: पाकिस्तान में अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ की दुर्घटना में 50 लोगों की मृत्यु हो गई.
1999: बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए.
2001: अल साल्वाडोर में आए भूकम्प में 234 लोग मारे गये.
2007: नेपाल में अंतरिम संविधान स्वीकार किया गया.
2010 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के समीपवर्ती क्रैनबर्न में नानकसर ताथ गुरुद्वारे की चारदीवारी के अंदर बन रही एक इमारत आग लगा देने के कारण क्षतीग्रस्त हो गई.
2010 : मुम्बई के आयकर विभाग ने स्वयं को चैरिटी संगठन बताकर कर अदायगी से अबतक बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को व्यवसायी संगठन माना तथा कर और जुर्माने के रूप में 120 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें : लाल बहादुर शास्त्री का आज के दिन हुआ था निधन, पढ़ें 11 जनवरी का इतिहास

जन्म
1551 : मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल.
1919 : कैफ़ी आज़मी : उर्दू के एक अज़ीम शायर थे. उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए भी कई ग़ज़ल और गीत लिखे थे.
1977 : नारायण कार्तिकेयन : भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक.
1926 : महाशवेता देवी : प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्त्ता.

निधन
2017 : सुरजीत सिंह बरनाला : पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे.
1742: एडमंड हैली, एक प्रसिद्घ खगोलशास्त्री.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

मकर संक्रांति
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी: 17 जनवरी तक

Source : News Nation Bureau

आज का इतिहास today history today history in hindi इतिहास दैनिक इतिहास indian history 14 January History भारत का इतिहास world history दुनिया का इतिहास
Advertisment