आज ही के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा था, पढ़ें 14 दिसंबर का इतिहास

जानेंगे आज 14 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 14 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
इतिहास

इतिहास( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

14 December 2020 History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: शिक्षा नीति लागू करने के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

Advertisment

1911 - रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने.

1918 - बी के एस आयंगर का जन्म. कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है. उन्हें "आधुनिक योग का प्रणेता" माना जाता है. योग को दुनियाभर में प्रचारित करने की उपलब्धियों के कारण उन्हें 2002 में 'पद्मभूषण' और 2014 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया. 'टाइम' पत्रिका ने 2004 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में उनका नाम शामिल किया था.

1924 - हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म. 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया.

1972 - अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया.

1995 - बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया.

2012 - अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत. मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल.

(भाषा इनपुट के साथ)

Source : News Nation Bureau

खतरों के खिलाड़ी 14 indian history History इतिहास world history today history in hindi आज का इतिहास हिंदी में भारत का इतिहास दुनिया का इतिहास 14 December History इतिहास दैनिक
Advertisment