Today History: आज है भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 14 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

14 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: महान क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले आखिर कैसे बनें महिलाओं के मसीहा, यहां जानें सबकुछ

14 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 14 April

1434: फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई.

1563: सिखों के दसवें गुरू अर्जुन देव का जन्म हुआ.

1659: औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया.

1809: नेपोलियन ने हुई बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी.

1814: नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया.

1865: अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को आज ही के दिन वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में गोली मारकर हत्या हुईं.

1891- भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें: Sanvidhan Divas: आखिर कैसे बने बाबा साहेब अंबेडकर संविधान निर्माता, क्या था उनका अहम योगदान

1912- टाइटैनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय में हिमखंड से टकरा कर डूब गया था.

1944- मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ, 1200 से अधिक मरे.

1962- भारतरत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम विश्वेशरैया का निधन.

2006- चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन को शुरू हुआ.

2010- पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड और बिहार में 2010 को आये चक्रवाती तूफ़ान में लगभग 123 लोगों की मौत हो गई.

14 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 April

  • सिखों के दसवें गुरू अर्जुन देव का 1563 में जन्म हुआ.
  • गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का 1862 में जन्म हुआ.
  • भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का 1891 में जन्म हुआ.
  • स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का 1907 में जन्म हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का 1919 में जन्म हुआ.
  • राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का 1920 में जन्म हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का 1922 में जन्म हुआ.
  • कवि एवं साहित्यकार अवतार एनगिल का 1940 में जन्म हुआ.

और पढ़ें: Samvidhan Divas: 70 साल में संविधान में किए गए 103 संशोधन, सिर्फ एक को बताया असंवैधानिक

14 अप्रैल को हुए निधन – Died on 14 April

  • धनी व्यापारी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का 1859 में निधन हुआ.
  • बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का 1950 में निधन हुआ था.
  • भारत के महान् अभियन्ता एवं राजनयिक, भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का 1962 में निधन हुआ था.
  • हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का 1963 में निधन हुआ था.
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का 1986 में निधन हुआ था.
today history 14 April History today history in hindi indian history Daily History History world history
      
Advertisment