Today History: आज ही के दिन दिल्ली में तीन जगहों पर चार बम विस्फोट हुए थे, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 13 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: NEET 2020: कड़े ऐहतियात के बीच आज 'नीट' परीक्षा, जान लें ये जरूरी नियम

13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of September 13

1500 - पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय - पुर्तगाली- फैक्टरी स्थापित की.

1922 - लिबिया के एल अज़िज़िया में 136.4 डिग्री फेरनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया. इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया.

1923 - स्पेन में सैन्य तख्ता पलट. मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की.

1929 - जतिन्द्र नाथ दास ने अपनी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में दम तोड़ा.

1948 - उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया.

1968 - अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ.1997 - हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन.

2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता.

2001 - ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया.

2002 - इस्रायल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया.

ये भी पढ़ें: UPPSC 2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, तीनों टॉपर बनीं लड़कियां, यहां देखें पूरे नतीजे

2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू.

2007 - नेशनल एरोनॉटिक् स स् पेस एडमिनिस् ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस् पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया.

2008 - दिल्ली में 30 मिनट पर तीन स्थानों पर चार बम विस्फोट. 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल.

2009 - चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ.

2013 - तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया.

(पीटीआई इनपुट के साथ)


Source : News Nation Bureau

today history in hindi indian history 13 September History Daily History History world history
      
Advertisment