Today History: आज है राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 12 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 12 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
History

History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: यूपी में नए आईटीआई और पॉलिटेक्निक 'थ्री पी' आधार पर होंगे संचालित

12 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – (Important events of October 12)

1492 - इटली के खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस की ऐतिहासिक खोज यात्रा पर निकले तीन जहाजों में से एक पर सवार लोगों ने बहामा में वाटलिंग द्वीप देखा. इसे एक नयी दुनिया की खोज कहा गया.

1967 - राजनीतिज्ञ और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता राम मनोहर लोहिया का निधन. उन्हें उनके नवाचारी विचारों के लिए याद किया जाता है.

1999 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने रक्तविहीन क्रांति कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलटा और सत्ता हथिया ली. 1999 - संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या कोष के अनुमान के अनुसार आज ही वह दिन था जब दुनिया की आबादी ने छह अरब का आंकड़ा छू लिया.

2000 - यमन के बंदरगाह अदन में ईंधन भरने की तैयारी कर रहे अमेरिका के विध्वंसक पोत पर अल कायदा से जुड़े आत्मघाती उग्रवादियों ने हमला किया. 17 नाविकों की मौत, 39 घायल.

2001 - संयुक्त राष्ट्र और इसके महासचिव कोफी अन्नान को सदी का पहला नोबेल शांति सम्मान प्रदान किया गया.

2002 - बाली में क्लबों और बार को निशाना बनाकर किए गए तीन बम धमाकों में 202 लोगों की मौत. मरने वालों में स्थानीय युवा और पर्यटक शामिल.

ये भी पढ़ें: कोडिंग के जरिए दिल्ली में छात्रों की हाई-टेक दुनिया

2011 - भारत ने मानसून के मिजाज के अध्ययन के लिए एक उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया.

2018 - ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित. तीन जिलों में बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ और ओडीआरएएफ की तैनाती. 

(भाषा इनपुट के साथ)

Source : News Nation Bureau

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट indian history History ram manohar lohia इतिहास राम मनोहर लोहिया world history today history in hindi आज का इतिहास हिंदी में दैनिक इतिहास 12 October History
      
Advertisment