Today History: आज ही के दिन भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली बनाई गई थी, जानें आज का इतिहास

आज 12 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

आज 12 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
Today History: आज ही के दिन भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली बनाई गई थी, जानें आज का इतिहास

Today History in Hindi( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

12 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 1 फरवरी से महंगी होने जा रही है ट्रेन की यात्रा

12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 12th December

1800- वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया.

1822- अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई.

1911- भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई.

1917- फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गई.

1958- गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना.

1963- केन्या स्वतंत्र हुआ.

1971- भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई.

ये भी पढ़ें: 500 और 2,000 रुपये के कटे-फटे नोट बदलने पर कितने मिलेंगे पैसे, यहां जानें

1990- टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए.

1992- हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई.

1996- भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर.

 2001- भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिए.

2007- पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई.

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 12th December

  • स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 1872 में हुआ.
  • तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म 1949 में हुआ.
  • 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 1954 में हुआ.
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म 1959 में हुआ.
  • टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म 1962 में हुआ.
  • भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 1981 में हुआ.

और पढ़ें: Vodafone-Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब किसी भी नेटवर्क पर करें Unlimited Free Call

12 दिसंबर को हुए निधन – Famous people died on 12th December

  • राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 1964 में हुआ.
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 2000 में हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 2005 में हुआ.
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 2012 में हुआ.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

indian history History today history world history 12 December History Daily History history in hindi
      
Advertisment