Today History: आज ही के दिन यूनिसेफ की स्थापना की गई थी, पढ़ें 11 दिसंबर का इतिहास
जानेंगे आज 11 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
11 December 2020 History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 11 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षामंत्री आज छात्रों को करेंगे संबोधित
आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1845 - पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का.
1911 - मिस्र के उपन्यासकार नाकिब महफूज का जन्म. वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने.
1922 - हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म. उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसूफ़ ख़ान' है.
1931 - आध्यात्मिक गुरु रजनीश, जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म. हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था
1935 - पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म.
1936 - अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया.
1941 - जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी. इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की.
1946 - बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना.
1946 - राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया.
1969 - शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म. उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती.
2001 - भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा.
(भाषा इनपुट के साथ)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय