Today History: क्यों है आज का दिन खास, जानें 01 सितंबर का इतिहास

जानेंगे आज 1 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा.

जानेंगे आज 1 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा.

author-image
Aditi Sharma
एडिट
New Update
history

आज का इतिहास( Photo Credit : फाइल फोटो)

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा.

Advertisment
  • पीसा काउंसिल 1511 में खुला.
  • अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र 1807 को राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये.
  • एम्मा एम नट्ट अमेरिका में 1878 को पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी.
  • ग्रेट कैंटो भूकंप ने 1923 में जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी.
  • जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1939 में हुई.
  • भारतीय मानक समय को 1947 में अपनाया गया.
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना 1956 में हुई.
  • राज्यों के पुनर्गठन के बाद 1956 को त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना.
  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 1962 को शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना.
  • इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को 1964 में विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी.
  • मिस्र और लीबिया ने 1972 में फेडरेशन बनाया.
  • उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने 1994 में युद्ध विराम लागू किया.
  • साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को 1997 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया.
  • विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री 1998 को नियुक्त.
  • चीन ने 2000 में तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया.
  • लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने को लेकर 2003 में समझौता हुआ.
  • पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को 2004 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया.
  • सद्दाम हुसैन ने 2005 में सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई.
  • फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे 2007 को नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे.
  • तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा 2008 में की.
  • यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने 2008 में अपना लोगो बदला.
  • वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को 2009 में भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया.
  • सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को 2009 में नोटिस दिया.

Source : News Nation Bureau

History आज का इतिहास आज का इतिहास हिंदी में history in hindi history today 1 september history 1 September 2020
      
Advertisment