Today History: आज ही के दिन AIDS जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई थी, जानें आज का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते ह

author-image
Vineeta Mandal
New Update
Today History: आज ही के दिन AIDS जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई थी, जानें आज का इतिहास

Today History in Hindi( Photo Credit : (फाइल फोटो))

1 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें:  Fact Check: महाराष्ट्र के हंगामे पर पीएम मोदी के वायरल ट्वीट की सच्चाई जानते हैं आप?

1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 1st December 

1933- काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई.

1959- बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया.

1963- नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना.

1965- बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स की स्‍थापना हुई.

1976- बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया.

1988- पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया.

1991- एड्स जागरूकता दिवस (AIDS Day) की  शुरुआत हुई.

ये भी पढ़ें: रेल यात्री ध्यान दें, सर्दियों में ट्रेन लेट होने पर भारतीय रेलवे भेजेगा मैसेज

2000- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया.

2006- नेपाल ने नए राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया.

2007- चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया.

2008- बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया.

1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 1st December 

  • दसवां मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का जन्म 1699 में हुआ.
  • भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म 1878 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म 1885 में हुआ.
  • भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म 1886 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म 1903 में हुआ.
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म 1924 में हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म 1931 में हुआ.
  • प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म 1954 में हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म 1954 में हुआ.
  • भारत-चीन जंग में अहम भूमिका निभाने वाले परम वीर चक्र से नवाजे गए मेजर शैतान सिंह का जन्‍म 1962 में हुआ था.

और पढ़ें: LIC Results 2019: एलआईसी असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित, Direct Link से करें चेक

1 दिसंबर को हुए निधन – Famous people died on 1st December 

  • इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का 1973 में निधन हुआ.
  • महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का 1974 में निधन हुआ.
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का 1985 में निधन हुआ.
  • भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का 1990 में निधन हुआ.
  • अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का 2015 में निधन हुआ.

World Histroy Indian Histroy today history Daily Histroy 1 December History History
      
Advertisment