9 November History: आज ही के दिन उत्तराखंड राज्य की स्थापना की गई थी, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 09 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 09 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
इतिहास

आज का इतिहास( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 09 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: राजस्थान में 76 स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की लिस्ट

09 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – (Important events of November 09)

1236 - रूकनुद्दीन फिरोज शाह को फांसी दी गई.

1270 - महान संत नामदेव का जन्म.

1877 - उर्दू के महान कवि और दार्शनिक मोहम्मद इकबाल का जन्म. वह सियालकोट में पैदा हुए, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है.

1922 - अल्बर्ट आइंस्टाइन को 1921 में भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया. नोबेल समिति ने किन्हीं कारणों से 1921 के पुरस्कार के विजेता का चयन 1922 में किया.

1943 - संयुक्त राष्ट्र राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की गई और शुरू में 44 देशों ने इसकी स्थापना पर सहमति जताई.

1947 - जूनागढ़ को भारतीय संघ में शामिल किया गया.

1960 - भारत के पहले एयर चीफ मार्शल सुब्रत मुखर्जी का निधन.

1985 - दुनिया का सबसे चर्चित दंपति, राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना विवाह के बाद अमेरिका पहुंचे, जहां उनका जबर्दस्त स्वागत किया गया.

1989 - तीन दशक तक पश्चिमी और पूर्वी बर्लिन को अलग करने वाली बर्लिन की दीवार को गिरा दिया गया. इसे 1961 में बनाया गया था और इसकी लंबाई बढ़ते बढ़ते 45 किलोमीटर तक पहुंच गई थी.

1989 - ब्रिटेन में मौत की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई.

1996 - एवेंडर होलीफील्ड ले तकनीकी आधार पर माइक टायसन को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी का खिताब तीसरी बार जीता.

2000 - उत्तराखंड की स्थापना. लंबे समय से चली आ रही पृथक राज्य की मांग को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के एक हिस्से को नया राज्य बनाया गया.

(भाषा इनपुट के साथ)

Source : News Nation Bureau

indian history History इतिहास world history today history in hindi आज का इतिहास हिंदी में भारत का इतिहास दुनिया का इतिहास दैनिक इतिहास Daily History 09 नवंबर का राशिफल 09 November History
      
Advertisment