New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2020/04/08/history-815-42.jpg)
Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))
08 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 07ृ8 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
Advertisment
08 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 8th April
- सन 1801 में रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत.
- प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय 1831 में इग्लैंड पहुंचे.
- नील नदी में सन 1912 में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत.
- क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 1929 में आज ही के दिन दिल्ली असेंबली बम फेंका.
- संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की 1946 में आखिरी बैठक.
- भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद 1950 में आज ही के दिन दोनों देशों ने अपने- अपने देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से समझौता किया था.
- कंप्यूटर इंजीनियरों ने 1959 में एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की.
- सन 1961 में ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 240 लोगों की मौत.
- “जेमिनी-1” 1964 में लांच किया गया.
- भारत और पाकिस्तान के बीच 1985 में सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है.
- जनरल वेंग शंग कुन 1988 में चीन के राष्ट्रपति चुने गए.
- अमेरिकी सेना ने 2003 में सद्दाम हुसैन का पता लगाने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो.
- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने 2008 में सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया.
08 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 7=8th April
- इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का 1892 में जन्म.
- भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का 1924 में जन्म.
- संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का 1938 में जन्म.
- हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का 1950 में जन्म.
- तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का 1983 में जन्म.
08 अप्रैल को हुए निधन – Died on 8th April
- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को 1857 को फांसी दी गई.
- भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदेमातरम' के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का 1894 को निधन.
- अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 1947 में निधन.
- स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का 1973 में निधन.
- हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका शरण रानी का 2008 में निधन.
- ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का 2013 में निधन.
- भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का 2015 में निधन.
Source : News Nation Bureau
indian history
History
today history
world history
today history in hindi
Daily History
8 April History In Hindi
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us