Today History: लंदन में पहली बार रंगीन टेलिविजन का प्रसारण किया गया था, पढ़ें 3 जुलाई का इतिहास

जानेंगे आज 03 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. 

जानेंगे आज 03 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. 

author-image
Vineeta Mandal
New Update
आज का इतिहास

आज का इतिहास( Photo Credit : सांकेतिक चित्र)

03 जुलाई का इतिहास  (03 July 2021 Today History) - इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास (History) सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 03 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. 

Advertisment

और पढ़ें: मनीष सिसोदिया ने EWS एडमिशन और सरकारी स्कूल को लेकर किया ये फैसला

बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई 1883 को हुआ था. उनकी रचनाऍं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं. उनके वैश्विक महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है. मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे काफ्काएस्क कहा जाता है. उनकी रचना मेटामाफोर्सिस को खूब सराहना मिली है. इसके अलावा द ट्रायल और द कैसल को भी भरपूर प्रसिद्धि मिली.

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1661- पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया.

1720- स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.

1778- प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की.

1876- मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया.

1883- महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म हुआ.

1884- स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी.

1908- ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया.

1928- जेएल बेयर्ड ने लंदन में पहली बार रंगीन टेलिविजन का प्रसारण किया.

1941- भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म.

1947- सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया.

1951- न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: कौन बनेगा CM... ये चार नाम हैं रेस में सबसे आगे

1962- अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म.

1971- विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म.

1996- हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन.

2018- मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया गया.

पंचायत 3 3 July History In Hindi History इतिहास
      
Advertisment