आज ही के दिन राकेश शर्मा अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने, जानें आज का इतिहास

आज 03 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

आज 03 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

03 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 03 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: सीबीएसई से जुडी यह खबर आपके लिए हो सकती है जरूरी

03 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 03 April

Advertisment

1922- जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया.

1933- विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी.

1942- जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की.

1984- राकेश शर्मा रुस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने.

1999- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया.

2001- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुंचे.

2006- नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की.

2007- नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू.

2008- मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाज़ा गया.

ये भी पढ़ें: April Fool's Day 2020: जानें अप्रैल फूल डे मनाने के पीछे की कहानी

2010- एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया.

2013- अर्जेंटीना में आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुयी.

2016- कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर  वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप को जीता.

2017- उत्‍तराखण्‍ड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्‍थान में 19वां राष्‍ट्रमंडल वानिकी सम्‍मेलन शुरू हुआ.

03 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 03 April

  • स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का 1903 में जन्म.
  • भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का 1914 में जन्म.
  • प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार ओलेस गोनचार का 1918 में जन्म हुआ.
  • कनाडाई सीनेटर मौरिस रील का 1922 में जन्म हुआ.
  • अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का 1922 में जन्म हुआ.
  • प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म 1929 में हुआ.
  • प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म 1931 में हुआ.
  • राजनेता और फिजीशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का 1954 में जन्म हुआ.
  • मशहूर गायक हरिहरन का 1955 में जन्म हुआ.
  • भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का 1962 में जन्म.

और पढ़ें: जेएनयू (JNU), यूजीसी नेट (UGC-NET) और पीएचडी (PHD) समेत कई प्रवेश परीक्षाएं स्थगित

03 अप्रैल को हुए निधन – Died on 03 April

  • चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन 1325 में हुआ था.
  • भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की 1680 में रायगढ में मृत्यु.
  • प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का 1987 को नई दिल्ली में निधन.
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन 2010 को हुआ था.
  • हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का निधन 2017 को हुआ था.

Source : News Nation Bureau

today history today history in hindi indian history Daily History History 3 April History world history
Advertisment