logo-image

Today History: आज ही के दिन प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी, जाने आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 02 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 02 Feb 2020, 07:20 AM

नई दिल्ली:

02 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 02 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

ये भी पढ़ें: Google Doodle: गूगल ने आज Mary Somerville पर बनाया खास डूडल, जानिए कौन थीं वो

02 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 02 February

1509- भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तगाल और तुर्की के बीच युद्ध हुआ.

1556- चीन के शैन्सी प्रांत में आए जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई.

1626- चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने.

1862- शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने.

1878- यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1939- हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किए.

1949- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई.

1952- भारत ने मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता.

1953- अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया.

1966- पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया.

2006- महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था.

2007- अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की.

2012-सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था.

2013- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक एनआरआई वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया , जिसने पीआरके और लेसिक लेजर अपवर्तक सर्जिकल तकनीकों के लिए मार्ग प्रशस्त किया था.

02 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 02 February

  • भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 1889 में हुआ.
  • अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म 1890 में हुआ.
  • दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्‍म 1902 में हुआ
  • उपन्‍यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्‍म 1905 में हुआ.
  • देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म 1915 में हुआ.
  • राजनेता दसरथ देब का जन्म 2 फरवरी , 1916 में हुआ.
  • महिला अभिनेत्री फराह फॉसेट का 2 फरवरी , 1947 को जन्म हुआ.
  • भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्‍म 1979 में हुआ.

ये भी पढ़ें: UP Board 2020: जानिए पिछले साल (2019) कैसा रहा था यूपी बोर्ड का रिजल्ट

02 फरवरी को हुए निधन – Died on 02 February

  • 1907 में पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्‍ग्‍ज केमिस्‍ट दिमित्री मेंदेलीव का निधन हुआ था.
  • 1958 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का निधन हुआ था.
  • 1960 में हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था.
  • 1978 में मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ था.
  • 2007 में भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था.
  • 1982 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन हुआ था.
  • 2 फरवरी , साल 2011 में भारत के सबसे प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन.
  • अभिनेता फिलिप सीमोर हॉफमैन का 2 फरवरी साल 2014 में निधन.
  • पाकिस्तान के उपन्यासकार इंतजार हुसैन का 2 फरवरी साल 2016 को निधन.