Today History: 1 मई को मनाया जाता है 'मजदूर दिवस', जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 01 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 01 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

01 May History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 01 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: आनंद कुमार ने सरकार से लगातार चलने वाला शिक्षा चैनल शुरू करने की मांग की

01 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 01 May

1840- यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया.

1851- रानी विक्टोरिया ने लंदन में महाप्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

1886- अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल की गई और उसी दिन से 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया.

1897- स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की.

1908- प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी.

1914- कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया.

ये भी पढ़ें: जुलाई से हो सकती है ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा आयोजित, UGC की सिफारिश

1923- भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत में चेन्नई में हुई. इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था.

1956- जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई.

1960- महाराष्ट्र को राज्य घोषित किया गया था.

1961- क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा को  समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया.

1972- देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया.

1977- इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर श्रम दिवस समारोह के दौरान लगभग 36 लोगों की मौत हुईं.

1984- फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुए.

1993- श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं.

1996- संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया.

1999- नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त हुईं.

2011- बराक ओबामा ने घोषणा की कि 11 सिंतबर के धमाकों का मा्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है.

2013- स्व. रमेश भाई को श्रद्धांजलिस्वरूप उनके बासठवें जन्मदिवस समारोह मज़दूर दिवस के अवसर पर सर्वोदय आश्रम टडियांवा मे आयोजित समारोह में भारतकोश पर रमेश भाई से संबंधित सामग्री को वैश्विक पाठक वर्ग को समर्पित किया गया.

और पढ़ें: UGC ने HRD मंत्रालय को सौंपा नया एकेडमिक कैलेंडर, जानें कब होंगे एग्जाम और नया सेशन शुरू

01 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 01 May

  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का जन्म 1910 को हुआ.
  • बलराज साहनी का जन्म 1913 में हुआ.
  • भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म 1919 में हुआ.
  • हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म 1927 में हुआ.
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एस. एम. कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ.
  • समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म 1951 में हुआ.
  • भारत के समकालीन कवि एवं लेखक जगदीश व्योम का जन्म 1960 में हुआ.
  • इज़राइली टेनिस खिलाड़ी शहर पीर का जन्म 1987 हुआ.
  • भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ.

01 मई को हुए निधन – Died on 01 मई

  • गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन 2008 को हुआ.
  • 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का निधन 2004 को हुआ.
  • स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का निधन 1888 को हुआ.
today history today history in hindi indian history Daily History History 01 May History world history
      
Advertisment