आज के दिन ही भारत पाकिस्तान के बीच लाहौर घोषणापत्र पर हुए थे हस्ताक्षर, जानें 21 फरवरी का इतिहास

जानिए आज इतिहास के पन्नों में दुनिया में क्या हुआ था? किन ऐतिहासिक घटनाओं ने हमारी जिंदगी बदल दी और आगे भी बदल रहे हैं. जानें किन महत्वपूर्ण लोगों ने लिया आज 21 फरवरी के दिन जन्म और कौन से लोग आज हमें छोड़कर चले गए

जानिए आज इतिहास के पन्नों में दुनिया में क्या हुआ था? किन ऐतिहासिक घटनाओं ने हमारी जिंदगी बदल दी और आगे भी बदल रहे हैं. जानें किन महत्वपूर्ण लोगों ने लिया आज 21 फरवरी के दिन जन्म और कौन से लोग आज हमें छोड़कर चले गए

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
आज के दिन ही भारत पाकिस्तान के बीच लाहौर घोषणापत्र पर हुए थे हस्ताक्षर, जानें 21 फरवरी का इतिहास

21 फरवरी का इतिहास History

जानिए आज इतिहास के पन्नों में दुनिया में क्या हुआ था? किन ऐतिहासिक घटनाओं ने हमारी जिंदगी बदल दी और आगे भी बदल रहे हैं. जानें किन महत्वपूर्ण लोगों ने लिया आज 21 फरवरी के दिन जन्म और कौन से लोग आज हमें छोड़कर चले गए. तो आइये चलते हैं हम और आप इस सफर पर -

Advertisment

इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1613: रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ.
  • 1795: डचों ने श्रीलंका और सीलोन को अंग्रेजों को सौंप दिया.
  • 1842: अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट हुआ.
  • 1848: फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया.
  • 1878: अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई.
  • 1916: फ्रांस में प्रथम विश्व युद्ध में बर्डन की लड़ाई हुई.

यह भी पढ़ें: घूमने के हैं शौकीन, तो जाएं हिमाचल प्रदेश के इन 10 स्थानों पर

  • 1925: न्यूयॉर्कर मैगजीन का प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया.
  • 1948: स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया.
  • 1959: नई दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना हुई.
  • 1963: सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है.
  • 1981: नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया.
  • 1992: चीन ने शंघाई शेयर बाजार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी गई.
  • 1999: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए
  • 2004: लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं.

यह भी पढ़ें: Career: अगर बनना चाहते हैं प्रोफेशनल क्रिकेट अंपायर तो ये है तरीका

21 फरवरी को जन्मे महत्वपूर्ण लोग

  • 1862: उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार मुंशी महबूब आलम का जन्म हुआ.
  • 1894: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ.
  • 1896: महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ.
  • 1907: अंग्रेजी भाषा के कवि आडेन का जन्म हुआ.

21 फरवरी को हुए निधन

  • 1998: भारतीय अभिनेता ओम प्रकाश का हुआ निधन.
  • 1991: भारतीय अभिनेत्री / गायिका नूतन का निधन हुआ.
  • 1829: झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का हुआ निधन.

Source : News Nation Bureau

Daily History Doze Daily History Update Todays History 21 february history in hindi important event happened today on 21 february 21
Advertisment