logo-image

Today History: आज के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हुआ था निधन, जानिए आज का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 16 Aug 2019, 08:22 AM

नई दिल्ली:

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 16 अगस्त को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
16 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 16

यह भी पढ़ें: 'ड्रैगन' की कुटिल चाल: आज UNSC में शुक्रवार को कश्मीर मुद्दे पर 'बंद कमरे' में होगी सुनवाई
1858: अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।
1924: नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.
1943: बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय अडोल्फ़ हिटलर से मिले
1960: साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।।
1990: चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
2000: वेरेण्टर्स सागर को रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2001: हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा था।
2008: कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010: नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ए आर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति मिली।
2011: लोकपाल आंदोलन के अग्रदूत अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी और मनीष सिसौदिया को पुलिस ने अनशन शुरु करने से पुर्व ही गिरफ्तार कर लिया.
2012: विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का 'पाकिस्तान' से है 'दिल का रिश्ता', 24 साल से बहन बांध रही हैं राखी
16 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 16 August
1904: स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ था।
1970: भारतीय फिल्म अभीनेता सैफ़ अली ख़ान का जन्म हुआ था।
1970: हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जगह पर पहली बार लोगों ने देखा तिरंगा, CRPF जवानों ने लहराया झंडा
16 अगस्त को हुए निधन – Died on 16 August
1886: महान् संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ था।
2018: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न से सन्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ।