Today History: आज के दिन ही अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ था, जानिए आज का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 अगस्त को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

author-image
Vikas Kumar
New Update
Today History: आज के दिन ही अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ था, जानिए आज का इतिहास

13 अगस्त का इतिहास

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 अगस्त को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 13

यह भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अधिकारियों के उड़े होश
1892: अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1898: जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1902: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1951: भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1956: राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
1960: अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1977: अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1999: लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
2004: यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान ने मानी हार, विदेश मंत्री कुरैशी बोले-नहीं मिल रहा दुनिया का साथ

2008: विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
2008: भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वेपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 13 August
1899: प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ था।
1936: भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त को हुआ था।
1961: भारतीय अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ था।
1963: भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें: MP वायको ने दिया विवादित बयान, कहा-100वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर नहीं होगा भारत का हिस्सा

13 अगस्त को हुए निधन – Died on 13 August
1795: भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ था।
1910: आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ था।

Source : News Nation Bureau

Daily History Update History Update Today History: Todays History Sri Devi
      
Advertisment