गुजरात एसएससी रिजल्ट 2018: 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, सावनी ईश्वरभाई ने किया टॉप

गुजरात सेकंडरी और हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है।

गुजरात सेकंडरी और हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
गुजरात एसएससी रिजल्ट 2018: 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, सावनी ईश्वरभाई ने किया टॉप

गुजरात एसएससी रिजल्ट 2018 घोषित (फाइल फोटो)

गुजरात सेकंडरी और हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। 10वीं में सावनी ईश्वरभाई ने पहला स्थान पाया है। उन्होंने 600 में से 594 अंक प्राप्त किए हैं।

Advertisment

गुजरात बोर्ड ने 10वीं के लिए सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) की परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से 23 मार्च के बीच कराया था।

इस साल 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.gseb.org/ और indiaresults.comपर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कुल 67.50 फीसदी स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा पास की है। परीक्षा में 72.69 फीसदी लड़कियां और 63.73 लड़के पास हुए हैं। 

10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स को अंक की जगह ग्रेड दिए जा रहे हैं। किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा पास करने के लिए डी ग्रेड (33 से 40 नंबर) के बीच लाना होगा।

साल 2017 में 7 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 68.24 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास होने में कामयाब रहे थे। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था।

2016 में रेग्युलर छात्रों का पास प्रतिशत 67.06 प्रतिशत था। 3750 छात्रों ने उच्चतम ग्रेड ए 1 (99 से 100 अंक) बनाए। यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है जब 3115 छात्रों ने स्कोर बनाया था।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1- गुजरात बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.gseb.org पर क्लिक कीजिए।
2- इसमें GSEB Result 2018, Gujarat SSC Result 2018, GSEB 10th Results 2018 पर जाइए।
3- Gujarat 10th Result 2018, GSEB SSC Results 2018 वाले लिंक पर क्लिक कीजिए।
4- अब अपना रोल नंबर भरने के बाद सबमिट करें।
5- Gujarat Board Result 2018 को डाउनलोड कीजिए।

और पढ़ेंः CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, नोएडा की मेघना बनी टॉपर

Source : News Nation Bureau

gujarat board 10th result 2018 gujarat board result out gseb ssc result 2018 gujarat board 10th result declared
Advertisment