24 January : जानें आज की तारीख में इतिहास में क्या कुछ हुआ था

इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं.

इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं.

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
24 January : जानें आज की तारीख में इतिहास में क्या कुछ हुआ था

24 जनवरी का इतिहास

जानें 24 जनवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 24 जनवरी क्या महत्व रखती है...

24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

भारत के कोलकाता शहर में 1857 में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई.
1859 में 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला.
बुखारेस्ट को 1862 में रोमानिया की राजधानी बनाया गया.
रूस में 1924 में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया.
1936 को अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने.
चिली में 1939 में आये भूकंप से लगभग 50 हजार लोग मरे.
संविधान सभा ने 1950 में राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना.
जन-गण-मन को 1950 में भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला.
प्रेम माथुर 1951 में भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं.
बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 1952 में हुआ.
आल्प्स की पहाड़ियों में 1966 में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटना में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई.
नेवादा में परमाणु परीक्षण अमेरिका ने 1979 में किया.
पेरू में सोने की खान में 1989 में 125 से अधिक मजदूर फँस गये.
जापान ने 1990 में पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया.
लिथुआनिया गणराज्य ने 1991 में सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की.
1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया.
1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया.
चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को 2000 में राष्ट्रपति की मंजूरी.
भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में 2002 में स्थापित.
फ्रांस और भारत के बीच 2003 में प्रत्यर्पण संधि.
आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की 2005 में गोली मारकर हत्या करा दी गयी.
मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर 2011 में हुए बम विस्फोट से 40 लोगों की मौत, 200 घायल.

जन्म

जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का 1776 में जन्म हुआ.
फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का 1797 में जन्म हुआ.
प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का 1826 में जन्म हुआ.
महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का 1877 में जन्म हुआ.
स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 1924 में जन्म हुआ.
हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का 1943 में जन्म हुआ.

निधन

1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ.
1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ.
2011 में भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ.
1958 में प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ.

24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के रूप में मनाया जाता है.

Source : News Nation Bureau

History January 24 history of 24 january
Advertisment