जानिए 17 फरवरी के इतिहास के बारे में. क्या इतिहास दर्ज है आज के दिन का इतिहास के पन्नों में. कौन - कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी, किन महत्वपूर्ण लोगों ने जन्म लिया था और किनका निधन हुआ था. जानिये उन सभी घटनाओं के बारे में जिनसे आज का वर्तमान प्रभावित हुआ है और कल के भविष्य की कहानी लिखी जा रही है.
महत्वपूर्ण इतिहास
- 1670 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सिंहगढ़ किले को जीता.
- 1698 - औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्जा किया.
- 1813 - फ्रांस के खिलाफ प्रसिया ने जंग का ऐलान किया.
- 1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
- स्वेज़ नहर से 1867 को पहला जहाज़ गुजरा।
- सन 1882 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
- महात्मा गांधी जी ने 1915 में पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
- अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित 1933 में हुयी।
- सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ़ अमेरिका’ का प्रसारण 1947 में शुरू किया गया।
- 1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
- ब्रिटिश संसद ने 1972 में यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
- चीन की सेना ने 1979 में वियतनाम पर हमला किया।
- फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा 2004 को तिहाड़ जेल से फरार।
- बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने 2005 में भारतीय नागरिकता की मांग की।
- अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2007 में इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
- 2014 - सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
17 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1792- प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं लरका विद्रोह के आरम्भकर्ता बुधु भगत का जन्म हुआ.
- 1881- भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का जन्म हुआ.
- 1984 - दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सधा मोहम्मद सैयद का जन्म हुआ.
- 1954 - प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म हुआ.
17 फरवरी को हुए निधन
- 1883 - भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के का निधन हुआ.
- 1943- भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन हुआ.
- 1958 -पहले क्रांतिकारी और महात्मा गाँधी की अनुयायी पेरीन बेन का निधन हुआ.
- 1988- स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau