जानें 3 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोडकर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 3 फरवरी क्या महत्व रखती है...
- पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच 1503 में दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई.
- सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में बुरी तरह हराया.
- विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया.
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी.
- मुंबई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू.
- पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ.
- जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ.
- रूस 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ.
- प्रयाग में 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी.
- भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई.
- सन 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया.
- भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया.
- भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में 1999 में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ.
- मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” 2006 में सागर में डूबा.
- चीन ने 2007 में मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया.
- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2009 में ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया.
- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी.
3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म 1963 में हुआ.
- ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्म 1816 में हुआ.
- भारतीय डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्म 1980 में हुआ.
- भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्म 1983 में हुआ.
- हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्म 1958 में हुआ.
3 फ़रवरी को हुए निधन
- 1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्नादुरई का निधन.
- 1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन.
- 1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ.
- 2000 में दिग्गज तबलावादक उस्ताद कुरैशी अल्ला रक्खा खान का निधन हुआ.
- 2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ.
Source : News Nation Bureau