Today History, 19 June: क्यों है आज का दिन खास, जानें आज का इतिहास

साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है. यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है

author-image
Aditi Sharma
New Update
history

जानें आज का इतिहास( Photo Credit : फाइल फोटो)

साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है. यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है. हालांकि अपने अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनो के हालात और कार्य एकदम अलग हैं. भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म 19 जून को ही हुआ था. राहुल गांधी का जन्म 19 जून ,1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ. वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं. म्यांमार की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गई थी। सू ची ने बर्मा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए लंबा संघर्ष किया. उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया. देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

Advertisment

1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया

1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया

1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया

1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया

1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म

1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म

1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया

1970: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म

1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया

1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया

1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया

2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया

Source : News Nation Bureau

history today 19 june today history 19 June History in Hindi
      
Advertisment