logo-image

Today History 1 July: क्यों है आज का दिन खास, जानें आज का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 01 Jul 2020, 07:20 AM

नई दिल्ली:

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

1 जुलाई का महत्वपूर्ण इतिहास (Important events of July 1)

1. मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1781 में हुआ.

2. 1 जुलाई, 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया.

3. कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1862 में हुआ.

4. भारत में 1879 को पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई.

5. 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई.

6. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना 1921 में हुई.

7. मुहम्मद अली जिन्ना ने 1948 में पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया

8. त्रावनकोर-कोचीन राज्य 1949 में बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा.

9. इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का 1955 में राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया.

10. यूएस पोस्ट ऑफिस ने 1963 में जिप कोड प्रणाली को लागू किया.

और पढ़ें: DU Admit Card 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट DUET का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

11. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1964 में हुई.

12. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की.

13. इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने 1979 में वाकमैन पेश किया.

14. न्यूयॉर्क में खेल को 1987 में समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन’ स्थापित किया किया.

15. पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में 1990 को मान्यता मिली.

16. ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में 1996 को स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू.

17. ब्रिटिश सरकार ने 1997 में हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था.

19. देश की पहली साइंस सिटी 1997 को कोलकाता में स्थापित की गई.

20. समुद्र में 2003 को सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता.

21. आसियान ने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु ऑस्ट्रेलिया से समझौता किया.

22. एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 2006 में 8 स्वर्ण जीते.

23. अमेरिकी संसद की समितियों ने 2006 में भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की.

24. परिमार्जन 2006 को आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने.

25. इंग्लैंड में 2007 को सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ.

ये भी पढ़ें: अगर सेना में जाने को हैं इच्छुक तो 20 जुलाई को हरियाणा के इन जिलों में पहुंचे, साथ ले जाएं ये दस्तावेज

26. दलाई लामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता 2007 में प्रारम्भ.

27. गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने 2008 में दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा.

28. नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज 2013 में की है.

29. भारत में 2017 को अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया.

1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 1 July)

मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1938 में इलाहाबाद में हुआ.
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म 1949 में हुआ.
दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म 1949 में हुआ.
भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म 1961 में हुआ. कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं.
वेल्स राजकुमारी डायेना का जन्म 1961 में हुआ.
प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म 1966 में हुआ.
समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 1973 में हुआ.

1 जुलाई को हुए निधन (Died on 1 July)

भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1862 में हुआ.
स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन 1941 में हुआ.
आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन 1962 में हुआ.
भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1962 में हुआ था.
ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर विल्यम लॉरेन्स ब्रॅग का निधन 1971 में हुआ.
मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू का निधन 1994 में हुआ.