इतिहास 19 फरवरी : मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी का जन्म, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं

हर गुजरता दिन इतिहास (Today History) में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है. 19 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
itihas

प्रतीकात्मक तस्वीर( Photo Credit : फाइल फोटो)

हर गुजरता दिन इतिहास (Today History) में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है. 19 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है. इतिहास में 19 फरवरी (19 February) के नाम पर भी बहुत सारी घटनाएं दर्ज हैं तो कई महान शख्सियतों का जन्म हुआ. आज ही के दिन मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी का जन्म हुआ था. 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में शिवाजी जन्मे. शिवाजी एक महान देशभक्त होने के साथ ही कुशल प्रशासक थे. उन्होंने साल 1670 में मुगलों की सेना से लोहा लिया था और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया था. 1674 में उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी.

Advertisment

भारत और विश्व इतिहास में 19 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1389: दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय की हत्या हुई.
  • 1473: हालैंड के प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म.
  • 1630: मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी का जुन्नेर में जन्म.
  • 1878 : अमेरिका के प्रसिद्ध आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया.
  • 1891: अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ.
  • 1915: महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन.
  • 1925 : अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म.
  • 1956: भारत के प्रसिद्ध विद्वान एवं विचारक नरेन्द्र देव का निधन.
  • 1978: प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन.
  • 1986: देश में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई.
  • 1992: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकारनारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन.
  • 1993: हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा.
  • 1997: चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन.
  • 1999: डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई.
  • 2001: ब्राजील की जेलों में दंगे, आठ मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया.
  • 2000 : तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना.
  • 2003: संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इकबाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा.
  • 2004: कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज्यादा देशों द्वारा अनुमोदन.
  • 2006: पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया.
  • 2019: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक नामवर सिंह का निधन.
  • 2020: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की.
  • 2020 : भारत द्वारा परमाणु शक्ति से संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया.

(इनपुट - एजेंसी)

Source : News Nation Bureau

aaj ka itihas today history in hindi today history इतिहास
      
Advertisment