18 February History: भारत और दुनिया का आज का इतिहास

रोज अक्सर कुछ न कुछ नहीं घटना होती ही रहती है. भारतीय इतिहास में आज के दिन क्यों ऐसी प्रमुख घटनाएं हुई है जिनको आपको अवश्य जानना चाहिए.

रोज अक्सर कुछ न कुछ नहीं घटना होती ही रहती है. भारतीय इतिहास में आज के दिन क्यों ऐसी प्रमुख घटनाएं हुई है जिनको आपको अवश्य जानना चाहिए.

author-image
Radha Agrawal
New Update
18 February History

18 February History( Photo Credit : Pixabay)

हर दिन कुछ नया करने और कुछ अनोखा खोजने के इच्छुक लोगों की दुनिया में कमी नहीं है. रोज अक्सर कुछ न कुछ नहीं घटना होती ही रहती है. भारतीय इतिहास में आज के दिन क्यों ऐसी प्रमुख घटनाएं हुई है जिनको आपको अवश्य जानना चाहिए. आज के ऐसी कई मुख्य घटनाएं हुई है जिनको जानकर आप हैरान हो जाएंगे. आज 18 फरवरी के दिन भारत और विश्व में हुई प्रमुख घटना का इतिहास कुछ इस प्रकार है : 

Advertisment

1836 : भारत के महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का पश्चिम बंगाल के हुगली में जन्म. 

1905 : शामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना की. 

1911 : डाक पहुँचाने के लिए पहली बार विमान का इस्तेमाल किया गया. एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई और इसमें कुल 6500 पत्र नैनी ले जाए गए. 

1930 : प्लूटो की खोज आज ही के दिन क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई. इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया. 

1931: स्वराज पॉल, बैरन पॉल, भारतीय-अंग्रेज़ी व्यवसायी का जन्म.  

1966 : साजिद नाडियाडवाला, भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक का जन्म. 

2007: दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम विस्फोट से 68 लोगों की मौत.

2008: पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत. नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं.

2014: आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित.

today history india today history 18 February History today history in hindi today history in india today history india in hindi india today history in hindi
      
Advertisment