New Update
/newsnation/media/media_files/2026/03/08/fulbright-nehru-master-fellowship-2026-27-eligibility-criteria-last-date-to-apply-do-and-dont-in-hindi-2026-03-08-17-12-51.jpeg)
Fulbright Nehru Master Fellowship
अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक खुश खबरी है. अगर आपका सपना है कि आप अमेरिका से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करें तो फुलब्राइट-नेहरू मास्टर फेलोशिप (Fulbright-Nehru Master's Fellowships) आपके लिए बेस्ट है. अमेरिका में मास्टर डिग्री करने वाले भारतीय छात्रों के लिए ये फेलोशिफ सबसे प्रतिष्ठित और पूर्ण रूप से वित्त पोषित (fully funded) स्कॉलरशिपों में से एक है.
Advertisment
जानकारी के अनुसार, 2026-2027 सेशन के लिए इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि (Deadline) 14 मई, 2025 है.
आइये जानते हैं फेलोशिप की योग्यता (Fulbright-Nehru Master's Fellowships Eligibility)
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और आवेदन करते वक्त वह भारत में होना चाहिए.
- आवेदक ने मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री की हो, जिसमें कम से कम 55% अंक हासिल किए गए हों.
- आवेदन की लास्ट डेट तक संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का फुल-टाइम (पेड) वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए.
- सामाजिक कार्य और नेतृत्व कौशल का अनुभव होना चाहिए.
- अगर आप पहले से ही अमेरिका के किसी डिग्री प्रोग्राम में शामिल हैं या आपके पास अमेरिका की डिग्री है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते.
- आप अगर नौकरी कर रहे हैं, तो कंपनी से "FNMasters Employer's Endorsement Form" पर छुट्टी की मंजूरी लेनी होगी.
- भारत सरकार या राज्य सरकार के कर्मचारी (आईएएस, आईपीएस, आदि) इन फेलोशिप के लिए पात्र नहीं हैं.
फेलोशिप के लाभ (Benefits)
- अमेरिकी विश्वविद्यालय की ट्यूशन फीस इस फेलोशिप में माफ हो जाती है.
- भारत से अमेरिका और वापस आने का राउंड-ट्रिप इकोनॉमी क्लास टिकट.
- रहने और अन्य खर्चों के लिए मासिक वजीफा.
- अमेरिकी सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दुर्घटना और बीमारी का बीमा.
- J-1 वीजा सहायता.
- यह फेलोशिप डिपेंडेंट (परिवार/पति/पत्नी) के खर्चों को कवर नहीं करती.
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
- आधिकारिक USIEF वेबसाइट पर जाएं: www.usief.org.in।
- पोर्टल पर रजिस्टर करें.
- अपने दस्तावेज अपलोड करें.
जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट
- अपडेटेड CV/Resume.
- Statement of Purpose (SOP)।
- अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट (मार्क्सशीट)।
- 3 लेटर्स ऑफ रिकमेंडेशन (LORs)।
- नियोक्ता का समर्थन पत्र (यदि लागू हो)।
- पासपोर्ट की कॉपी.
क्या करें और क्या न करें (Do's and Don'ts)
-क्या करें (Do's)
- आवेदन की तैयारी 6-8 महीने पहले ही शुरू कर दें.
- अपना उद्देश्य साफ रूप से लिखें कि आप यह कोर्स क्यों करना चाह रहे हैं. इससे भारत को कैसे लाभ मिलेगा.
- उन लोगों से सिफारिश पत्र (LOR) लें जो आपके काम को करीब से जानते हों.
- अपने सामुदायिक सेवा (volunteer work) को प्रमुखता से उजागर करें.
- USIEF की वेबसाइट पर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
क्या न करें (Don'ts):
- आवेदन में किसी और की सामग्री या AI का इस्तेमाल न करें. इससे डिसक्वालिफाई हो सकते हैं.
- बाइल से ली गई फोटो की जगह स्कैन किए हुए साफ डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- कोई भी गलत तथ्य न लिखें.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us