NEET 2022: मेडिकल कॉलेज की किस राज्य में कितनी सीटें, यहां चेक करें पूरी डिटेल
NEET 2022 Latest Update: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा की आंसर की 31 जुलाई को आ सकती है. वहीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी अगले महीने 18 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होने की पूरी संभावना है.
highlights
- नीट 2022 के लिए आंसर की 31 जुलाई को जारी हो सकती है
- परीक्षा के परिणामों की घोषणा 18 अगस्त से 31 अगस्त के बीच
नई दिल्ली:
NEET 2022 Latest Update: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी. देश और देश से बाहर नीट 2022 के लिए कुल 18,72,341 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था. वहीं भारत के 497 शहरों और भारत से बाहर 14 शहरों में इस परीक्षा के आवेदक शामिल हुए थे. जिसके बाद अब परीक्षा में शामिल अभ्यार्थियों को नीट 2022 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा की आंसर की 31 जुलाई को आ सकती है.
वहीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी अगले महीने 18 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होने की पूरी संभावना है. जानकारों की मानें तो इस साल कट ऑफ में इजाफा हो सकता है. आइए देश के अलग- अलग राज्यों में नीट 2022 के लिए एक्सपेक्टेड कटऑफ पर एक नजर डाल लेते हैं. साथ ही जानते हैं कि देश भर में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें हैं.
ये भी पढ़ेंः डिजिटल मार्केटिंग में अगर आपने बना लिया है करियर, तो ऐसे करें दमदार शुरुआत
तमिलनाडु में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की सबसे ज्यादा सीट
भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज सबसे ज्यादा सीटें हैं. राज्य में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की कुल 5,225 सीट हैं जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज की 5500 सीटें मौजूद हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज सबसे ज्यादा सीटें हैं. राज्य में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज 4825 सीटें हैं. जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज की 5070 सीटें मौजूद हैं.
यहां चेक करें पूरी लिस्ट
States | Private College Seats | Gov College Seats |
Delhi | 1,247 | 250 |
Maharashtra | 4,825 | 5070 |
Uttar Pradesh | 4,303 | 4750 |
Uttarakhand | 700 | 450 |
Chandigarh | 150 seats | — |
Chhattisgarh | 956 | 600 |
Gujarat | 3,700 | 2000 |
Haryana | 710 | 950 |
Jharkhand | 680 | 250 |
Madhya Pradesh | 2180 | 1900 |
Himachal Pradesh | 770 | 150 |
Bihar | 1,515 | 900 |
Punjab | 800 | 950 |
Rajasthan | 3,055 | 950 |
Jammu and Kashmir | 1,047 | 100 |
Andhra Pradesh | 2,485 | 2850 |
Tamil Nadu- | 5,225 | 5500 |
Karnataka | 3,150 | 6995 |
Kerala | 1,555 | 2700 |
West Bengal | 3225 | 1000 |
Odisha | 1,375 | 750 |
Telangana | 1,840 | 3200 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य