ICSI CS Result 2023: जारी हो गया परिणाम! एक क्लिक में यूं करें चेक...

ICSI CS Professional Result जारी हो गया है. कैंडिडेट्स परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

author-image
Sourabh Dubey
New Update
ICSI CS

ICSI CS( Photo Credit : google)

ICSI CS Executive and Professional Result 2023: खत्म हुआ इंतजार! जारी हो गए आईसीएसएई सीएस परीक्षा के परिणाम. दरअसल जो कैंडिडेट्स ICSI CS Result का बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे थे, अब उनके लिए खुशी की खबर है. आज यानि 25 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के घोषित कर दिए गए हैं. अगर आपने भी इसकी परीक्षा दी हो, तो आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

Advertisment

बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट है icsi.edu. यहां पर कैंडिडेट्स जारी परिणाम को चेक कर सकते हैं. बता दें कि प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जा चुका है, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा.

कैंडिडेट्स जान लें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu. पर घोषित परिणाम कैंडिडेट्स के विषय-वार अंकों के साथ मौजूद होगा. यहां उम्मीदवार अपने सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रैक-अप देख सकते हैं. 

इसके साथ ही परिणाम आने के बाद कार्यकारी कार्यक्रम परीक्षा का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण कैंडिडेट्स के लिए वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा. बता दें कि परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी. 

कैसे चेक करें रिजल्ट

कैंडिडेट्स जारी रिजल्ट को चेक करने के लिए पहले आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं. फिर आपको होम पेज पर आईसीएसआई सीएस रिजल्ट 2023 का लिंक दिखेका, इस लिंक को क्लिक करें. एक बार ये लिंक ऑपन हो जाने के बाद इसमें लॉगिन विवरण को दर्ज करें, लॉगिन विवरण दोबारा से चेक कर लें, फिर स्क्रिन पर दिख रहे सबमिट पर क्लिक कर लें. 

इसके फौरन बाद, आपका आईसीएसआई का जारी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लग जाएगा. अब यहां अपने मार्क्स और बाकि जरूरी चीजें चेक कर लें. कैंडिडेट्स ध्यान से इस पेज को डाउनलोड भी कर लें, ताकि आगे किसी भी तरह की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी आपके पास मौजूद रहे. 

Source : News Nation Bureau

ICSI CS Executive Result cs result 2023 cs executive cs executive result june 2023 ICSI CS Result 2023 ICSI CS Result 2023 Live Updates icsi result june 2023 icsi cs result cs result icsi cs cs executive result ICSI Result cs professional result june 2023
Advertisment