अर्थशास्त्र के नोबेल के दावेदारों में शामिल आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों के दावेदारों की सूची में शामिल है।
नई दिल्ली:
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों के दावेदारों की सूची में शामिल है।
बता दें कि सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाना है। क्लैरिवेट ऐनालिटिक्स ने नोबेल पुरस्कार के संभावित विजेताओं की एक लिस्ट तैयार की है। बताया जा रहा है कि रघुराम राजन को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
रघुराम राजन अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसने साल-2005 में ही आर्थिक मंदी का अनुमान जताया दिया था। राजन तब अमेरिका में अर्थशास्त्री और बैंकरों की प्रतिष्ठित वार्षिक सभा रिसर्च पेपर प्रेजेंट कर रहे थे। हालांकि तब इस पेपर की ज्यादा तारीफ नहीं हुई और राजन के इस भविष्यवाणी को लेकर काफी मज़ाक उड़या गया।
यह कॉन्फ्रेंस वायोमिंग के जैक्सन हॉल में अमेरिकी फेडरल प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन को सम्मान देने के लिए हुई थी। राजन ने इसमें, 'क्या वित्तीय विकास ने विश्व को खतरनाक बना दिया है' शीर्षक से पेपर प्रस्तुत किया। पूर्व ट्रेजरी सेक्रटरी ने राजन का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वह नई खोजों का विरोध कर रहे हैं।
राजन आगे चलकर महज 40 साल की उम्र में IMF (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड) के चीफ़ बने। राजन यह पद हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।
GST में बदलाव पर बोले पीएम मोदी, देश 15 दिन पहले ही मना रहा दिवाली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी