2018 में भारत बनेगा पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, रिपोर्ट का दावा
भारत 2018 में ही ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह बात सेंटर फॉर इकनॉमिक ऐंड बिजनस रिसर्च (सीईबीआर) कंसल्टंसी ने अपनी रिपोर्ट में कही है।
नई दिल्ली:
भारत 2018 में ही ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
सेंटर फॉर इकनॉमिक ऐंड बिजनस रिसर्च (सीईबीआर) कंसल्टंसी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 वर्ल्ड इकनॉमिक लीग टेबल में ऊर्जा एवं तकनीक के सस्ते साधनों के चलते भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेज बढ़त का अनुमान लगाया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक अगले 15 सालों तक दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एशियाई देशों का दबदबा बढ़ेगा।
सीईबीआर के डिप्टी चेयरमैन डगलस मैकविलियम्स ने कहा, 'तात्कालिक झटके के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 2018 में फ्रांस और यूके से आगे निकल जाएगी और डॉलर के मामले में दोनों को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।'
जनवरी में जारी होगा रिकैपिटलाइजेशन बॉन्ड, PSU बैंकों को दिए जाने हैं 2.11 लाख करोड़ रुपयेे
मैकविलियम्स ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से भारत के विकास की गति ज़रुर थमी है। हालांकि सीबीईआर ने कहा, 'चीन 2032 में अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।'
रिपोर्ट के मुताबिक, 'व्यापारिक गतिविधियों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उतना गहरा असर नहीं पड़ा जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसलिए अमेरिका हमारे पिछली रिपोर्ट के अनुमानों से एक साल ज्यादा तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कायम रखने में कामयाब रह सकता है।'
सीबीईआर का अनुमान है कि ब्रिटेन पर ब्रेग्जिट का असर आशंका से कम होगा। इससे पता चलता है कि 2020 तक यह फ्रांस को फिर से पछाड़ देगा।
वहीं, इस रिपोर्ट में कच्चे तेल की घटती कीमतों के चलते रूस की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है जोकि अपनी वृद्धि के लिए ऊर्जा क्षेत्र पर बहुत हद तक निर्भर है। रूस 2032 तक 11वें स्थान से गिरकर 17वें स्थान पर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: केरल: मलयाली अभिनेता फहद फाजिल को टैक्स चोरी मामले में मिली जमानत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!