बजट 2018: जानें आखिर महिलाओं की वित्त मंत्री अरुण जेटली से क्या है गुहार
बजट 2018 के करीब होने के साथ ही महिलाओं को इस बार वित्त मंत्री अरुण जेटली से उम्मीद है कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए अधिक फंड का प्रस्ताव रखेगी।
मुंबई:
बजट 2018 के करीब होने के साथ ही महिलाओं को इस बार वित्त मंत्री अरुण जेटली से उम्मीद है कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए अधिक फंड का प्रस्ताव रखेगी।
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के बीच महाराष्ट्र की गृहिणीयों ने कहा है कि ज़रुरत इस बात की है कि सरकार महिला सुरक्षा के प्रति और अधिक संवेदनशील हो और इसके लिए अधिक फंड मुहैया कराए।
एक गृहिणी ने बताया, 'पहले के बजट में सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड जारी किया था लेकिन हालातों में बदलाव नहीं आए हैं। ऐसा फंड की कमी के वजह से संभव है, या तो योजना की कमी है या फंड का इस्तेमाल बेहतर तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसीलिए मुझे लगता है कि सरकार को महिला सुरक्षा के लिए और अधिक फंड मुहैया कराना चाहिए।'
मोदी क्रांतिकारी नेता, भारत में ला रहे क्रांतिकारी बदलाव: नेतन्याहू
इसके अलावा नागपुर से एक और गृहिणी शगुफ्ता काज़ी ने जीएसटी से सैनेटरी नैपकिन को हटाने के लिए कहा ताकि यह महिलाओं के लिए एफॉर्डेबल हो सके।
उन्होंने कहा, 'सरकार सफाई अभियान को बढ़ावा दे रही है। महिलाओं के लिए भी सफाई ज़रुरी है और इसीलिए सैनेटरी नैपकिन पर लागू टैक्स भी हटना चाहिए।'
भारत का करारा जवाब, पाक के 4 सैनिक मारे गए- जैश के 6 आतंकी ढेर
इसके अलावा रीमा चड्ढा ने कहा कि महिलाओं के लिए कर में रियायत और सभी क्षेत्रों में नौकरी के मौके मुहैया कराए जाने की ज़रुरत है।
उन्होंने कहा, 'महिलाओं को करों में रियायत और ज़्यादा से ज़्यादा नौकरी के मौके मिलने चाहिए। महिलाएं घर के खर्चे संभालती है अगर वो कर लगाना चाहते हैं तो वो ऐसा लग्ज़री उत्पादों पर लगाएं न कि रोजमर्रा की वस्तुओं पर।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: इस वजह से शो की विनर बनीं शिल्पा शिंदे, देखें पूरा सफर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी