धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे

धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे

धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे

author-image
IANS
New Update
Dhaniya pani

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रसोई में धनिया एक खास मसाला है, यह खाने को जितना लजीज बनाता है, उतना है सेहत को भी दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद बताता है कि इसका पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर सुबह खाली पेट धनिए का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Advertisment

औषधीय गुणों से भरपूर धनिए को आयुर्वेद कई समस्याओं से निजात पाने में कारगर मानता है। धनिए के बीजों या पत्तियों से बना पानी शरीर की पाचन अग्नि को सक्रिय करता है। यह पेट को हल्का रखता है, ब्लोटिंग और गैस की समस्या को कम करता है।

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार रोजाना खाली पेट सुबह के समय धनिया पानी का सेवन करने से अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। धनिए में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं, जिससे भोजन अच्छी तरह पचता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह शरीर को भीतर से साफ करने में बेहद प्रभावी है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है।

इसमें मौजूद गुण टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, लिवर और किडनी को स्वस्थ रखते हैं। इससे शरीर में जमा विषैले पदार्थ निकल जाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है। सुबह इसका सेवन करने से पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

धनिए का पानी बनाने का तरीका बहुत सरल है। एक चम्मच धनिए के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसे छानकर गुनगुना करके पिएं। स्वाद के लिए इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद बेहतर होता है और फायदे बढ़ जाते हैं। नियमित सेवन से न सिर्फ पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि त्वचा भी चमकदार बनती है और वजन नियंत्रित रहता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, धनिए के पानी का सेवन ठंड या गर्मी दोनों मौसम में किया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह धनिए का पानी पीना एक आसान और प्राकृतिक तरीका है इम्यूनिटी, डाइजेशन और ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने का घरेलू उपाय है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन से बचें और अगर कोई बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment