अरुण जेटली ने केजरीवाल पर फिर किया मानहानि केस, सीएम के वकील राम जेठमलानी ने कहा था 'क्रुक'
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किया है।
highlights
- अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल पर दोबारा किया 10 करोड़ रुपये की मानहानि का केस
- केजरीवाल के वकील जेठमलानी ने मानहानि केस पर बहस के दौरान जेटली को कहा था क्रुक (शातिर)
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने क्रुक (शातिर) शब्द पर कड़ी आपत्ति जताई थी
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट में अपमानजनक शब्द प्रयोग किये जाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें की 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि के मामले में केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के लिए क्रुक (शातिर) शब्द का प्रयोग किया था। जिसपर जेटली ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
जेटली ने अपने खिलाफ 'क्रुक' शब्द के इस्तेमाल के बाद नाराज होते हुए जेठमलानी से सवाल किया कि इस शब्द का इस्तेमाल उन्होंने अपनी तरफ से किया है या केजरीवाल के निर्देश पर?
'क्रुक' शब्द के स्रोत के बारे में स्पष्ट करने के लिए कहे जाने पर जेठमलानी ने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल वह अपने मुवक्किल (केजरीवाल) के निर्देश पर कर रहे हैं।
Arun Jaitley files an additional Rs 10 cr defamation suit against Delhi CM after Kejriwal's lawyer Jethmalani called him a 'crook' in court. pic.twitter.com/hW5nMuDqHk
— ANI (@ANI_news) May 22, 2017
वित्त मंत्री जेटली द्वारा दर्ज कराए गए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) मानहानि मामले में केजरीवाल के वकील जेठमलानी वित्त मंत्री से जिरह कर रहे थे।
जेटली ने दिसंबर 2015 में केजरीवाल तथा आप के नेताओं कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा तथा दीपक बाजपेयी के खिलाफ दीवानी मानहानि का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपियों ने डीडीसीए से संबंधित मामले में उनके खिलाफ 'बेबुनियाद तथा मानहानिकारक' टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ।
जेटली ने केजरीवाल तथा आप नेताओं से 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। जिसके बाद सोमवार को भी जेटली ने अपमान जनक शब्द के मामले में केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने दावा किया कि आप नेताओं ने 13 साल पहले डीडीसीए में कथित अनियमितता तथा वित्तीय हेराफेरी को लेकर उनपर हमला किया, जब वह संस्था के अध्यक्ष थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोल के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
-
Thalapathy Vijay Inured: घायल हुए साउथ एक्टर थलापति विजय, फैंस ने स्पॉट किए चोट के निशान
-
Arijit Singh Birthday: इंडियन आइडल में रिजेक्शन से सलमान खान संग झगड़े तक, ऐसी रही अरिजीत सिंह की जर्नी
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत