उत्तर प्रदेश : बीवी ने मायके से आने में की देरी, बेटी को जिन्दा जलाया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी पर केरोसिन आॅयल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है।
मैनपुरी:
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी पर केरोसिन आॅयल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
एलाऊ के ग्राम रतनपुर बरां निवासी सतेंद्र राठौर ने अपनी बेटी (उपसना) पर केरोसिन आॅयल डालकर आग लगा दी। बच्ची के चीखने से आसपास से लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक बच्ची बुरी तरह से झुलस चुकी थी।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से जल चुकी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि आरोपी सतेंद्र की पत्नी मायके गई है, उसके वापस न आने से नाराज होकर तनाव में उसने अपनी बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की
और पढ़ें: UP: दलित लड़की को बाजार में जिंदा जलाया, जान बचाने के लिए 100 मीटर दौड़ी, फिर तोड़ा दम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए