यूपी: 10 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के एक बच्चे ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
गाजीपुर:
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के एक बच्चे ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी बच्चे को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया, 'गांव में पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय अगल-बगल बने हैं। गुरुवार को दर्ज तहरीर में बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि छठी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा पहली कक्षा में पढ़ने वाली उसकी छह साल की बच्ची को बहला-फुसला कर विद्यालय के पीछे खंडहर में ले जाकर कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया है।'
उन्होंने बताया कि आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें : राजस्थान: पीछा करने वाले मनचले की लड़की ने की जमकर धुनाई, कहा- ट्रंप के बेटे हो?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!