Viral Video : उन्नाव में रेप की कोशिश मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक महिला को सुनसान इलाके में जबरन ले जाते हुए नजर आ रहे हैं और रेप का वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान महिला ने कई बार उनके सामने हाथ-पैर जोड़े लेकिन उन लोगों पर उसका कोई असर होता नहीं दिखाई पड़ रहा।
पुलिस ने बताया कि गंगाघाट थाने में धारा 147, 323, 504, 506, 354A के तहज 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों में से एक राहुल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह वीडियो लगभग ढाई महीने पुराना है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के मिलने के बाद ही घटना कब की है इस बात की पुष्टि हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सहजनी गांव का है। इस मामले में पुलिस ने आकाश और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य तीन आरोपियों विपिन, रितिक और विमल के लिए उनके घरों और संभावित जगहों पर छापेमारी जारी है।
वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पहले तीन बदमाशों ने एक महिला को अगवा किया। इसके बाद महिला को बदमाश जंगल में ले गए। बदमाश महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित महिला बार-बार आरोपियों से 'ऐसा काम न करो' की गुहार लगा रही हैं।
और पढ़ें: महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पर लगा बैन, 15 जुलाई से होगा लागू
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी