यूपी: फर्रुखाबाद में तीन तलाक़ पीड़िता ने थाने के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से थी परेशान
पीड़िता का कहना है कि वह लगातार न्याय की गुहार लगा रही है।
नई दिल्ली:
यूपी के फर्रुखाबाद में नवाबगंज थाना अंतर्गत एक मुस्लिम महिला ने तीन तलाक की वजह से आत्मदाह का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। जिससे परेशान होकर वह पति के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने पहुंची और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नगीना बेगम ने गुरुवार को थाने के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिडककर आग लगाने की कोशिश की। वह पति मुजम्मिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना चाहती थी।
जिसके बाद पुलिस ने नगीना को आत्मदाह करने से रोका और पति के खिलाफ दहेज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
दिल्ली: प्रेमिका के पति की हत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
बता दें कि महिला का निकाह पांच साल पहले हुआ था। नगीना ने बताया कि उसके पति ने छह महीने पहले उसे फोन पर तीन बार तलाक बोलकर अलग हो गया था। बाद में उसने दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता महिला का तीन वर्ष का बेटा भी है।
पीड़िता का कहना है कि तब से लगातार वह न्याय की गुहार लगा रही है। तीन बार तहरीर देने के बावजूद उसकी प्राथमिकी नहीं दर्ज की गयी थी। इसलिए उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी