दिल्लीः स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के एक स्कूल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
नई दिल्ली:
दिल्ली के एक स्कूल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कूल का ही एक कर्मचारी टॉयलेट में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। घटना मालवीय नगर की है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रिसिंपल ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने स्कूल में ही काम करने वाले सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी तीन महीने पहले ही स्कूल में काम करना शुरू किया था। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा पहली कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को घर वालों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि बच्ची करीब 2:30 बजे अपने घर पहुंची और घटना के बारे में मां को बताया।
इसे भी पढ़ेंः स्कूल में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, चपरासी गिरफ्तार
मां को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली वह तुरंत बच्ची के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को इस मामले की जानकारी दी।
घटना के बाद बच्ची को एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची से रेप होने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन