सीकर गैंगरेप केस: 12वीं की छात्रा से रेप के आरोपी स्कूल टीचर और संचालक गिरफ्तार
सीकर में हुए 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली:
सीकर के अजीतगढ़ थाना इलाके के स्कूल में हुए 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बास गांव के जनता बाल निकेतन स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। छात्रा ने स्कूल के संचालक और एक शिक्षक पर आरोप लगाया था।
#FLASH Sikar gangrape case: Police arrest accused school director Jagdish and school teacher Jagat; questioning underway
— ANI (@ANI) September 19, 2017
जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक जगदीश और शिक्षक जगत सिंह पिछले काफी दिनों से छात्रा से दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ समय बाद जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब दोनों ने उसे शाहपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर गर्भपात करवा दिया था।
घर पहुंचकर जब छात्रा को अधिक रक्तस्राव होने लगा तो उसके परिजनों ने अजीतगढ़ अस्प्ताल में उसे भर्ती कराया। अस्पताल में परिजनों को छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने की बात बताई गई। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान: सीकर में गुरु शिष्य परंपरा शर्मसार, टीचर ने किया 11वीं की छात्रा का यौन शोषण
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें