हरियाणा: पोता नहीं होने से नाराज हुई दादी, चिमटे से जलाया 4 साल की बच्ची का प्राइवेट पार्ट

हरियाणा मे रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। सरकार कितने भी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे लगा ले महिला अपराध प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हरियाणा मे रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। सरकार कितने भी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे लगा ले महिला अपराध प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
हरियाणा: पोता नहीं होने से नाराज हुई दादी, चिमटे से जलाया 4 साल की बच्ची का प्राइवेट पार्ट

दादी ने पोती का जलाया प्राइवेट पार्ट (प्रतीकात्मक)

हरियाणा मे रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। सरकार कितने भी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे लगा ले महिला अपराध प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Advertisment

सिरसा में एक दादी ने अपनी 4 साल की पोती का प्राइवेट पार्ट इस वजह से जला दिया क्योंकि वह पोता चाहती थी।

जानकारी के अनुसार घटना हरियाणा के सिरसा जिले के डिंग में 2 हफ्ते पहले यानी 9 जुलाई को हुई थी। घटना के दौरान 55 साल की कमला और उसकी पोती घर में अकेली थीं। जांच में पुलिस को पता चला है कि कमला ने पहले अपनी पोती को जान से मारने की कोशिश की थी।

और पढ़ें: कांग्रेस विधायक विसेंट 51 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला अपनी तीसरी पोती के होने से बहुत नाराज थी। वह आए दिन अपनी बहू को भी इस बात पर ताने मारती रहती थी। आखिर में महिला ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।

घटना 9 जुलाई को हुई थी लेकिन इस घटना की जानकारी चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी को 18 जुलाई को लगी।

और पढ़ें: सुनंदा पुष्कर मामले में थरूर ने कहा- जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करूंगा

चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी को बताया गया कि एक दादी ने अपनी ही पोती के प्राइवेट पार्ट को चिमटे से जला दिया है। पुलिस ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जलने के निशान होने की पुष्टि की है।

फिलहाल बच्ची को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Source : News Nation Bureau

Haryana Police private part Sirsa grand daughter
      
Advertisment