हथियार खरीदने में अव्वल है उत्तर प्रदेश, जानिए क्या कहते हैं पूरे देश के आंकड़े

पूरी दुनिया में एक तरफ अमेरिका के गन कल्चर पर सवाल उठ रहे हैं वहीं हम अपने देश की बात करें तो सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियारों के मामले में पूरे देश में उत्तर प्रदेश अव्वल है।

पूरी दुनिया में एक तरफ अमेरिका के गन कल्चर पर सवाल उठ रहे हैं वहीं हम अपने देश की बात करें तो सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियारों के मामले में पूरे देश में उत्तर प्रदेश अव्वल है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
हथियार खरीदने में अव्वल है उत्तर प्रदेश, जानिए क्या कहते हैं पूरे देश के आंकड़े

लाइसेंसी हथियार (फाइल)

पूरी दुनिया में एक तरफ अमेरिका के गन कल्चर पर सवाल उठ रहे हैं वहीं हम अपने देश की बात करें तो सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियारों के मामले में पूरे देश में उत्तर प्रदेश अव्वल है। 22 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में 13 लाख से ज्यादा लोगों के पास हथियार के लाइसेंस हैं।

Advertisment

प्रदेश में ज्यादातर हथियार अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मांगे गए हैं। बता दें कि यूपी में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। सभी सरकारें नागरिकों को सुरक्षा देने का दावा भी करती हैं। लेकिन, शायद यहां की जनता को सरकार पर उतना भरोसा नहीं है इसलिए हथियारों की इतनी डिमांड बढ़ रही है।

लाइसेंसी हथियारों के ये आंकड़े गृह विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं। गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2016 में 12 लाख 77,914 लोगों के पास हथियारों के लाइसेंस थे। जो कि इस साल अबतक 13 लाख तक पहुंच चुका है।

और पढ़ें: प्राइवेट पार्ट के अंदर छिपाए थे 14 सोने के बिस्किट, डॉक्टर ने ऐसे निकाले

हथियारों की खरीद के मामले में प्रदेश के लोगों की यह रुचि प्रशासन पर कुछ प्रश्न जरूर उठा रही है। लोगों में हथियारों को रखने के इस कल्चर से यह तो साफ है कि लोग हथियार रखने और खरीदने में जरा भी हिचक नहीं रखते।

बता दें कि पूरे देश में कुल 33,69,444 लाइसेंसी हथियार हैं, इनमें से 12 लाख से ज्यादा लाइसेंस यूपी में जारी किए गए हैं। जबकि पूरे देश में दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर राज्य है। जम्मू-कश्मीर में 3,69,191 लाइसेंसी हथियार हैं।

और पढ़ें: देशद्रोह की आरोपी हनीप्रीत पंचकूला कोर्ट में होगी पेश, मंगलवार को हुई थी गिरफ्तार

डालिए अन्य राज्यों के आंकड़े-

पंजाब में 3,05,349 लाइसेंस, मध्य प्रदेश 2,47,130 और हरियाणा में 1,41,926 लाइसेंस जारी हुए। इसके साथ ही राजस्थान में 1,33,968 और कर्नाटक में 1,13,631 महाराष्ट्र में 84050, बिहार में 82,585 हिमाचल प्रदेश में 77,069 उत्तराखंड में 64,770, गुजरात में 60,784, और पश्चिम बंगाल में 60,525 लाइसेंस जारी हुए।

दिल्ली में भी हथियारों की दीवानगी

वैसे हथियारों से लगाव के मामले में देश की राजधानी दिल्ली भी पीछे नहीं है। 2 करोड़ की आबादी वाली दिल्ली में करीब 40 हज़ार लोगों के पास हथियारों के लाइसेंस हैं। देश में सबसे कम लाइसेंस दादरा नागर हवेली और दमन-दीव में हैं यहां पर केवल 125 लाइसेंस।

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh Licensed Weapons INDIA Weapons
      
Advertisment