यूपी: हरदोई में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हालत बिगड़ने के बाद दर्ज़ हुई FIR

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही उदयभान और नन्हे ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही उदयभान और नन्हे ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
यूपी: हरदोई में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हालत बिगड़ने के बाद दर्ज़ हुई FIR

लड़की को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Advertisment

पीड़िता के मुताबिक जब ये घटना हुई तो वह घर में अकेली थी। दो लोग उसके घर में घुसकर जबरन उठाले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिन्दों ने लड़की के गुप्तांग पर नुकीली चीज से हमला भी किया। आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र पीड़िता की मां की अचानक तबियत खराब होने पर पिता उसे अस्पताल ले गए थे। इस दौरान घर में पीड़िता अकेली थी, लेकिन जब पीड़िता के परिजन घर वापस आए तो देखा कि उनकी बेटी नहीं है।

देर रात तक बेटी के नहीं आने पर पीड़ित परिवार इसकी सूचना लोनार थाने की पुलिस को दी। इसके बाद भी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर लड़की का पिता सुबह तहरीर लेकर थाने गये। जहां पुलिस उन्हें शाम तक थाने में ही बैठाए रखी और बाद में बिना रिपोर्ट लिखे घर भेज दिया।

उत्तर प्रदेश: बीएचयू के बाद पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बेखौफ हुए मनचले, क्लासरूम में घुसकर छात्रा के कपडे फाड़े

शाम को जब पीड़िता का पिता घर पहुंचा तो पता चला कि लड़की घर आ गई है। जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात परिजनों को बताई।

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही उदयभान व नन्हे ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। चीखने पर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और आंख पर पट्टी व हाथ-पांव बांध कर बांस के झाड़ में फेंक दिया गया। दरिंदों ने उसके गुप्तांगों पर नुकीली चीज से वार करके उसे घायल भी कर दिया। किसी तरह वहसियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची।

पिता ने जब पुलिस को बताया तो उसे ही फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे डाली गई। जब युवती की हालत बिगड़ी तो उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों के विरुद्ध महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गुजरात: जैन मुनि आचार्य शांतिसागर रेप के आरोप में गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

Police UP FIR Hardoi Gangrape
      
Advertisment