उत्तर प्रदेश : गोंडा में 8 साल की बच्ची को अगवा कर किया बलात्कार, हालत गंभीर

एसपी ने कहा कि बच्ची का इलाज लखनऊ के अस्पताल में हो रहा है। उसे यहां से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा रेफर किया गया था। हालांकि बच्ची की हालत काफी गंभीर है।

एसपी ने कहा कि बच्ची का इलाज लखनऊ के अस्पताल में हो रहा है। उसे यहां से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा रेफर किया गया था। हालांकि बच्ची की हालत काफी गंभीर है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश : गोंडा में 8 साल की बच्ची को अगवा कर किया बलात्कार, हालत गंभीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक 8 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के घर से उसे अगवा कर लिया था और उसके बाद रेप किया गया।

Advertisment

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लल्लन यादव ने कहा, 'सोमवार रात को बच्ची को उस वक्त अगवा किया गया जब वह अपने घर में सो रही थी और एक सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।'

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान होनी अभी बाकी है। एसपी ने कहा कि बच्ची का इलाज लखनऊ के अस्पताल में हो रहा है। उसे यहां से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा रेफर किया गया था।

हालांकि बच्ची की हालत काफी गंभीर है। एसपी ने कहा कि इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें : चाचा ने डेढ साल के भतीजे के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार रोजाना बढ़ता जा रहा है। अभी हाल ही में कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी दो सगी बहनें साइकिल से पढ़ने जा रहीं थीं। तभी रास्ते में बाइक सवार तीन शोहदों ने बड़ी बहन को जबरिया गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। छोटी बहन के रोते हुए चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शोहदे बाइक वहीं छोड़कर भाग गए।

Source : News Nation Bureau

Lucknow Uttar Pradesh Gonda rape Crime
      
Advertisment