उत्तर प्रदेश: तंत्रविद्या का झांसा देकर महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

तांत्रिक पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं को पहले तो तंत्रविद्या के झांसे में लिया और धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया।

तांत्रिक पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं को पहले तो तंत्रविद्या के झांसे में लिया और धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश:  तंत्रविद्या का झांसा देकर महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

तांत्रिक पर दो महिलाओं के साथ लगा रेप का आरोप (सांकेतिक चित्र)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दो महिलाओं को तंत्रविद्या सिखाने का झंसा देकर रेप करने वाले तांत्रिक को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

तांत्रिक पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं को पहले तो तंत्रविद्या सिखाने का झांसा दिया और बाद में धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में कथित तांत्रिक हरिराज सिंह द्वारा दो महिलाओं के साथ धोखे से रेप करने की जानकारी मिली थी।'

इसके बाद ठाकुरद्वारा थाने में इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी अभियुक्त को पीड़िता के परिवार की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त हरिराज सिंह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के राजपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मुकदमे की पैरवी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप

Source : IANS

women rape Moradabad Godman Uttar pradeesh
      
Advertisment