/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/06/81-rape.jpg)
प्रतीकात्मक फोटो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक महिला को सुनसान इलाके में जबरन ले जाते हुए नजर आ रहे हैं और रेप का वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान महिला ने कई बार उनके सामने हाथ-पैर जोड़े लेकिन उन लोगों पर उसका कोई असर होता नहीं दिखाई पड़ रहा।
पुलिस ने बताया कि गंगाघाट थाने में धारा 147, 323, 504, 506, 354A के तहज 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों में से एक राहुल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह वीडियो लगभग ढाई महीने पुराना है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के मिलने के बाद ही घटना कब की है इस बात की पुष्टि हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सहजनी गांव का है। इस मामले में पुलिस ने आकाश और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य तीन आरोपियों विपिन, रितिक और विमल के लिए उनके घरों और संभावित जगहों पर छापेमारी जारी है।
वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पहले तीन बदमाशों ने एक महिला को अगवा किया। इसके बाद महिला को बदमाश जंगल में ले गए। बदमाश महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित महिला बार-बार आरोपियों से 'ऐसा काम न करो' की गुहार लगा रही हैं।
और पढ़ें: महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पर लगा बैन, 15 जुलाई से होगा लागू
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us