UP: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, पूरे शरीर पर लिखा सुसाइड नोट

छात्रा ने आरोपियों का नाम अपने शरीर पर लिखा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने आरोपियों का नाम अपने शरीर पर लिखा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
UP: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, पूरे शरीर पर लिखा सुसाइड नोट

छात्रा ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा इलाके की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान हो कर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने आरोपियों का नाम अपने शरीर पर लिखा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार यह मामला चितवाखेड़ा गांव का है। यहां पर रहने वाली छात्रा नेहा कुशवाहा (22) ने अपने घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। छात्रा का शव रविवार को पेड़ से लटका हुआ मिला था।

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, 'मैं जान देने को मजबूर हूं, इसके लिए पड़ोसी गांव के संजय उर्फ संजू, उसकी भाभी रूबी और उसका साथी सोनू जिम्मेदार है। प्लीज इन लोगों को सजा दिलाएं और फांसी तक पहुंचाएं।'

पुलिस ने छात्रा के शरीर पर लिखे सुसाइड नोट के आधार पर आईपीसी की कई धाराओं के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।

और पढ़ें: शादी में दहेज नहीं मिला तो पति ने दिया ट्रिपल तलाक, फिर पत्नी को घर से निकाला

और पढ़ें: मां के शव के साथ रह रहा था बेटा, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सामने आया सच

Source : News Nation Bureau

kanpur UP suicide student note body commit
      
Advertisment