उत्तर प्रदेश: बदायूं में गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उझानी थाना क्षेत्र के कछला गांव में शुक्रवार की सबह बदमाशों ने एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उझानी थाना क्षेत्र के कछला गांव में शुक्रवार की सबह बदमाशों ने एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश: बदायूं में गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उझानी थाना क्षेत्र के कछला गांव में शुक्रवार की सबह बदमाशों ने एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

Advertisment

बेहोश पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उझानी के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया, '28 साल की गर्भवती महिला शुक्रवार की सुबह खुले में शौच के लिए घर से अकेले निकली थी। वहीं से बदमाश उसे अगवा कर ले गए और एक सरसों के खेत में हाथ-पैर बांध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।'

और पढ़ें: EC की सिफ़ारिश के बावजूद दिल्ली सरकार पर कोई ख़तरा नहीं

सीओ ने बताया, 'जब महिला की हालत खराब हो गई, तब अपराधी उसे नग्नावस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक उसके घर वापस न होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसे बेहोशी की हालत में खेत में पाया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।'

और पढ़ें: राहुल ने पीएम मोदी से पूछा- नौकरी, डोकलाम, रेप पर क्या है आपकी योजना

उन्होंने बताया, 'महिला बेहोश है, उसे इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आने के बाद ही अपराधियों की पहचान संभव है।'

Source : IANS

UP Badaun Gang rape
Advertisment