मुंबई: अंडरगारमेंट्स में छिपाकर ले जा रही थी 4 किलो सोना, मेटल डिटेक्टर में पकड़ाईं

महाराष्ट्र पुलिस ने दो महिलाओं को ज्वैलरी चोरी करते हुए पकड़ा है। ये महिलाएं अपनी अंडरगारमेंट में 20 लाख रुपए कीमत की 4 किलो सोने से बनी ज्वैलरी लेकर जा रही थी।

महाराष्ट्र पुलिस ने दो महिलाओं को ज्वैलरी चोरी करते हुए पकड़ा है। ये महिलाएं अपनी अंडरगारमेंट में 20 लाख रुपए कीमत की 4 किलो सोने से बनी ज्वैलरी लेकर जा रही थी।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
मुंबई: अंडरगारमेंट्स में छिपाकर ले जा रही थी 4 किलो सोना, मेटल डिटेक्टर में पकड़ाईं

मुंबई एयरपोर्ट (फाइल)

महाराष्ट्र पुलिस ने दो महिलाओं को ज्वैलरी चोरी करते हुए पकड़ा है। ये महिलाएं अपनी अंडरगारमेंट में 20 लाख रुपए कीमत की 4 किलो सोने से बनी ज्वैलरी लेकर जा रही थी। इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही भारतीय मूल की विदेशी महिलाएं हैं। एआईयू ने दोनों महिलाओं के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह शख्स एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहा था। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस तस्करी के तार सिंगापुर से जुड़े हुए हैं। जो शख्स बाहर खड़ा था वह महिलाओं से सोना बरामद करता था। इस शख्स को सिंगापुर से डायरेक्शन मिलते थे। पुलिस ने कई और महिलाओं की तस्वीरें इस शख्स के मोबाइल में देखी हैं।

और पढ़ें: सुनंदा पुष्कर मामले में थरूर ने कहा- जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करूंगा

पुलिस ने बताया कि इन दोनों महिलाओं द्वारा लाए जाने वाले सोने को भयंदर के एक दुकानदार को दिया जाना था। यह दुकान अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। लेकिन कस्टम विभाग ने उसकी दुकान को सील कर दिया है।

पुलिस ने मलेशियाई महिला सान्तेलेत्चमी सुपरामनियम (41) से शक की बिनाह पर पूछताछ की। इस दौरान महिला ने बताया कि वह सिर्फ एक दिन के लिए भारत आई है और खरीददारी कर दूसरे दिन ही वापस चली जाएगी।

और पढ़ें: बलात्कार के बाद हत्या कर नाले में फेंक देते थे शव, जानिए कब क्या हुआ

पुलिस को इस बात पर शक हुआ तो साथी महिला मैगिसवरी जैरामन (59) को वापस बुलाया जो कि बाहर निकल चुकी थी।

पुलिस ने दोनों को ही मेटल डिटेक्टर में से निकलने को कहा। महिलाएं जैसे ही मेटल डिटेक्टर में से निकली पुलिस ने उनकी चोरी पकड़ ली। पुलिस ने उनके ऊपर और नीचे के अंडरगारमेंट में से 2-2 किलों सोनों की चेन बरामद की है। इसके बाद ही बाहर के रिसीवर के बारे में भी पता चला।

Source : News Nation Bureau

mumbai Police Gold Airport Smuggling smuggling gold women arrested
Advertisment